Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरऑटो रिक्शा व प्राइवेट वाहन चालक वसूल रहे मनमाना किराया

ऑटो रिक्शा व प्राइवेट वाहन चालक वसूल रहे मनमाना किराया

  • बाईपास के रास्ते निकल जाती है रोडवेज की बसें
  • मनमाना किराया देकर यात्रा करने को मजबूर हैं लोग

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर से जौनपुर तक चलने वाले अवैध ऑटो चालक व बिना परमिट की प्राइवेट बसें यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रही है और मनमाना किराया न देने पर आटो चालक और प्राइवेट बस वाले यात्रियों से मारपीट करने पर भी अमादा हो जाते हैं। गौराबादशाहपुर से जौनपुर तक रोडवेज का किराया जहां 19 रुपये है वहीं यह आटो चालक जेसीज चौराहा तक 30 से 40 रूपए तक यात्रियों से वसूल कर रहे हैं। ऊपर से ये ऑटो चालक तमाम नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से सवारियों को ठूंस ठूंस कर अपनी गाड़ियों में भरते हैं और जौनपुर तक का सफर पूरा करते हैं। तेज गति से सवारियों से खचाखच भरे वाहनों के साथ कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। इस बारे में पूछे जाने पर दैनिक सफर करने वाले कुछ यात्रियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गौराबादशाहपुर में रोडवेज की बसें आती ही नहीं है बल्कि जीवली से बाईपास के रास्ते सीधे निकल जाती हैं जिसकी वजह से हमें कस्बे में खड़े इन प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इनको इनका मनमाना किराया न देने पर ये वाहन चालक गाली गलौज और मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं।