Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरऑक्सीजन की कमी से मरी कुंड की मछलियां

ऑक्सीजन की कमी से मरी कुंड की मछलियां

  • क्षेत्र में फैला दुर्गन्ध, लोगों में भारी आक्रोश

जौनपुर धारा, जौनपुर। शीतला चौकिया धाम स्थित शीतला कुंड में ऑक्सीजन की कमी के चलते बड़ी संख्या में मछलियां मर गई। सुबह लोगों ने मछलियों को मरा हुआ देखा। रविवार की सुबह मरी हुई मछलियां देख लोग आक्रोशित हुए। जानकारों ने बताया कि ऑक्सीजन न मिलने से मछलियां तड़पकर मर रही हैं।

मछलियों के मर जाने के बाद जब सड़कर पानी के ऊपर आ गई। तब लोगों को इस बात की जानाकरी हुई। वहीं के स्थानीय जय बिन्द माली ने नगर पालिका के सफाई कर्मियों के साथ मिलकर तालाब से मरी मछली को जाल के सहारे बाहर निकला। भारी संख्या में मरी मछलियों  एकत्रित किया गया। जिसके बाद तेज बदबू से क्षेत्र के लोगों का आवागमन दूभर हो गया। इन मौतों के बाद शीतला चौकिया मंदिर के महंत विवेकानंद पन्डा ने रोष व्यक्त किया और कहा कि अगर मत्स विभाग ने जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की तो पूरे क्षेत्र में बीमारी फैल सकती है। हालाकि निकाय प्रशासन ने मरी मछलियों को एकत्रित कर अपने साथ नष्ट करने को ले गये।