Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरवॉटर प्यूरीफायर व जल बचाओ जागरूकता का आयोजन

वॉटर प्यूरीफायर व जल बचाओ जागरूकता का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को जैथरा जेसीआई सप्ताह के अन्तर्गत दो कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। पहला कार्यक्रम बड़ी मस्जिद के पास स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं की सेवा में शुद्ध पेयजल के लिए वॉटर प्यूरीफायर मशीन लगाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था अध्यक्ष के द्वारा जागेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी को पुष्प व अंगवस्त्र भेंट किया गया, साथ ही जल का कहीं भी नुकसान ना हो इसलिए संस्था ने स्टीकर, पम्प्लेट बनवाकर सार्वजनिक स्थल दीवाल इत्यादि पर लगाकर जागरूकता अभियान चलाया। इसी क्रम में ‘जल है तो जीवन है, जल है तो कल है’ स्लोगन लिखे हुए पम्प्लेट और स्टीकर नगरवासियों में वितरण किया। जिससे पानी को कहीं पर बेकार ना किया जाए और विश्व कल्याण में वाटर का बचत हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष सरला महेश्वरी, चेयरपर्सन मीरा अग्रहरि, प्रतिमा गुप्ता, अंजना गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। उक्त अवसर पर मंजू जायसवाल, ममता केसरवानी, रिंकी जायसवाल, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, निशा गुप्ता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा साहू ने किया।