Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री ने किया घाटों पर हो रहे सौन्दरीकरण का निरीक्षण

राज्यमंत्री ने किया घाटों पर हो रहे सौन्दरीकरण का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव पर्यटन विभाग द्वारा विसर्जन घाट पर सद्भावना पुल से शाही पुल के बीच में बन रहे घाटों एवं सौंदरीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। उक्त कार्य को कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेन्द्र सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो इस पर विशेष ध्यान होना चाहिए। घाट पर स्नान करने वालों के लिए एक चेंजिंग रूम का निर्माण हो साथ ही साथ घाट से लेकर नवदुर्गा मंदिर तक सौंदरीकरण करने का निर्देश दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि सौंदरीकरण करने के लिए पैसे की कमी नहीं आएगी। यदि पैसा कम पड़ेगा तो और पैसे की व्यवस्था की जाएगी। इस घाट के निर्माण से जनपद को पर्यटन की दृष्टि से लाभ मिलेगा। इस घाट के निर्माण मे लगभग 8 करोड़ रूपया खर्च होगा। निरीक्षण के समय प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन अग्रवाल, यूपीपीसीएल के अवर अभियंता विनय वर्मा, प्रतिनिधि अजय सिंह, राज्यमंत्री मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सभासद नंदलाल यादव, पीयूष सिंह, सचिन पांडे सहित आदि लोग मौजूद रहे।