Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएसबीआई शाखा बदलापुर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

एसबीआई शाखा बदलापुर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

  • निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय में सेवकों को किया सम्मानित

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी ने बदलापुर तहसील में स्थित एसबीआई शाखा का निरीक्षण किया। उन्होने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों के संदर्भ में शाखा प्रबन्धक से जानकारी ली और आवेदकों से फोन के माध्यम से वार्ता करते हुए उनसे फीडबैक भी लिया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन भी आवेदनों में लोन डिसबर्समेंट होना है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित खाताधारकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभ बताते हुए उन्हें जागरूक किया और बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में मात्र रु.20प्रति वर्ष का प्रीमियम देय होता है, और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 436रुपये प्रति वर्ष प्रीमियम देय है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, सहित बैंक अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होने बदलापुर के गो-आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पेयजल की उपलब्धता आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों को गुड़, केला और हरा चारा भी खिलाया। गो-सेवकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने गौशाला में दान द्वारा संग्रहित पर्याप्त भूसा की उपलब्धता पर भूसा दान महादान में भूसा दानकर सहयोग करने वाले गो-सेवक प्रेमियों का आभार भी व्यक्त किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने बदलापुर विकास खण्ड में स्थित मुधवन वाटिका का भी अवलोकन किया, जहॉ गत वर्ष लगभग 1000 वृक्ष लगाये गये थे।