Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरएसपी ने मछलीशहर थाने का किया निरीक्षण

एसपी ने मछलीशहर थाने का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने शुक्रवार को मछलीशहर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला/साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय, बैरक, हवालात व मालखाना का निरीक्षण किया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं उचित साफ-सफाई के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किये। उन्होंने थानाध्यक्ष युजवेन्द्र कुमार सिंह से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिये। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण करने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय बनाने की बात कही। एसपी के जाने के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।