Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरशादी का झासा देकर विधवा से दुष्कर्म का मामला दर्ज

शादी का झासा देकर विधवा से दुष्कर्म का मामला दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म एवं अप्राकृतिक करने के मामले में एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रह रही विधवा महिला के पति का देहांत होने के बाद विधवा होने के नाते ससुराल के लोग उसे घर से निकाल दिया। महिला अपने तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। उसी समय उसे अपने पति के मौत का एक्सीडेंट क्लेम के 6 लाख रुपए मिले हुए थे। इस समय उसके दूरी रिश्ते में पडने व्यक्ति से उसका परिचय हो गया। जिसके कारण वह उसके किराए के मकान पर आता जाता था। इसी बीच उक्त व्यक्ति ने उससे शादी करने का अपना प्रस्ताव रखा और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ संबन्ध बनाना चाहा। लेकिन पति के कुछ ही दिन देहांत के हुए थे महिला इस बात से इंकार करती रही। इसी बीच उक्त व्यक्ति पैसे की जरूरत बताकर महिला से धीरे-धीरे करके 5 लाख ले लिया और महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा और इसके साथ ही उसे प्रताड़ित भी करने लगा। जबरदस्ती शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाना और धोखाधड़ी करके उसे नगदी रुपए ले लेने के मामले में न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने राकेश सिंह पुत्र स्व.रामपाल सिंह निवासी थाना सरायख्वाजा के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।