जौनपुर धार, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने पुलिस लाइन परिसर में परेड ग्राउंड पर शुक्रवार के परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। तत्पश्चात् जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए ड्रिल कराया गया। परेड के उपरान्त विभिन्न शाखाओं शस्त्रागार, जीपी स्टोर, पुलिस अस्पताल, कैन्टीन, मेस व पुलिस लाइन परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिया। आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओ.आर.किया गया साथ ही अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सलामी लेकर एसपी ने किया निरीक्षण


