― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसपी ने कराया साप्ताहिक परेड ली सलामी

एसपी ने कराया साप्ताहिक परेड ली सलामी

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली तथा पुलिस कर्मियों के शारिरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी। एसपी ने पुलिस लाइन जौनपुर परेड ग्राउंड पर शुक्रवार के परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए ड्रिल कराया गया। परेड के उपरान्त विभिन्न शाखाओं शस्त्रागार, जीपी स्टोर, पुलिस अस्पताल, कैन्टीन, पुलिस लाइन परिसर में भ्रमण कर साफ सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस भोजनालय में भोजन की गुडवत्ता की जांच की गई। सम्बन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिया गया। आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओ.आर.किया गया तथा अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

Share Now...