― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरथानांतरित प्रधानाचार्य शिक्षकों का हुआ सम्मान व स्वागत समारोह

थानांतरित प्रधानाचार्य शिक्षकों का हुआ सम्मान व स्वागत समारोह

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आहूत नव स्थानांतरित प्रधानाचार्य शिक्षकों तथा शिक्षिकाओं का स्वागत एवं सम्मान समारोह नगर पालिका इण्टर कालेज में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने किया। इस अवसर बड़ी संख्या में शिक्षकों के साथ प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने आए हुए सभी शिक्षकों का स्मृति चिन्ह तथा माल्यार्पण करके स्वागत किया। आए हुए शिक्षकों से उन्होंने संगठन के भविष्य में संघर्ष तथा राष्ट्र के प्रति उनके उत्तरदायित्व पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए नवस्थानान्तरित शिक्षकों वेतन भुगतान के में होने वाले  विलंब पर क्षोभ व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने आए हुए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया एवं आश्वासन दिया कि शीघ्र सभी का वेतन भुगतान कर लिया जाएगा। संचालन करते हुए जिलामंत्री प्रमोद सिंह ने बताया कि 58 शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण किया है। ऑनलाइन स्थानांतरण में कई शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण में प्रबंधक मनमानी कर रहे हैं। इनको कार्यभार ग्रहण हेतु अंतिम चेतावनी पत्र निर्गत करने एवम पद होने पर कार्यभार कराते हुए आर. सी. काटने की बात का आश्वासन जिला विद्यालय निरीक्षक ने  दिया है। इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, रामप्रकाश सिंह, राजेश यादव, प्रवीण पाण्डेय, दिनेश चक्रवर्ती, प्रशांत पांडे, जयशंकर सिंह, चंद्र प्रकाश दुबे, अखिलेश सिंह, अखिलेश चंद्र, प्रधानाचार्य डा.रमेश चंद्र सिंह, डा.अजेय प्रताप सिंह, डा.संतोष सिंह, डा.ओम प्रकाश यादव, कविता सिंह, प्रज्ञा सिंह, पूजा सिंह, अंजू यादव, सुनील सिंह,सत्यप्रकाश सरोज,प्रिया यादव,नीता सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

Share Now...