जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के भैसाली निवासी आशुतोष तिवारी शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठ गये। पीडि़त का कहना है कि पड़ोसी अमित पुत्र कृपाशंकर जो अयोध्या में लेखपाल के पद पर तैनात हैं, उनके द्वारा एसडीएम शाहगंज को अपनी साजिश में लेकर मेरी आबादी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की नीयत से प्रताडि़त कर रहे हैं। मामला दीवानी न्यायालय में लंबित है। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि इसके पहले भी तत्कालीन थाना प्रभारी व एसडीएम ने जबरन निर्माण कार्य करवाने से क्षुब्ध होकर आत्महदाह करने का प्रयास किया था जिससे पीडि़त को 151 में चालान किया गया था। पीडि़त परिवार न्याय की मांग को लेकर बैठा है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आमरण अनशन पर बैठा पीड़ित परिवार

Previous article
Next article

