Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएसडीएम ने गेल इंडिया के प्लांट का किया निरीक्षण

एसडीएम ने गेल इंडिया के प्लांट का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने तहसील केराकत के पसेवा गांव में बने गेल इण्डिया लिमिटेड प्लांट का निरीक्षण किया तथा प्लांट के संचालन व व्यवस्थाओं के बारे मे जानकारी ली। बता दें कि सोमवार को एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा पसेवा में बने गेल इंडिया के प्लांट का निरीक्षण करने पहुची। इस दौरान उन्होंने देखा कि कैसे नेचुरल गैस का प्रोडक्शन किया जा रहा तथा यहां की स्थिति की एक एक कर के देखा कि क्या इस एरिया को निःशुद्ध एरिया घोषित किया जा सकता है। एसडीएम ने प्लांट के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र है ऐसी स्थिति में सुरक्षा का पूर्ण रूप से ख्याल रखे। जिससे किसी भी प्रकार की कोई घटना न घटे।एसडीएम ने प्लांट की मशीनों को अपने सामने चलवा कर चेक किया।इस दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा के साथ प्लांट के कई कर्मचारी व इंजीनियर मौजूद रहे।