Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएसडीएम की गाड़ी फसी अमृत योजना के गड्ढे में

एसडीएम की गाड़ी फसी अमृत योजना के गड्ढे में

जौनपुर धारा, जौनपुर। अमृत योजना के तहत नगर में बिछाई जा रही पाइप लाइन अभी तक तो जनता के लिए फजीहत बनती जा रही थी लेकिन बुधवार को अचानक एसडीएम की गाड़ी चपेट में आ गई। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस योजना के तहत सड़को पर खोदे गड्ढे में आये दिन पब्लिक के वाहन फंस रही है। लेकिन जब डीएम ऑफिस के ठीक सामने एसडीएम की ही गाड़ी फंस गई।

ड्राइबर और उनके स्टाफ ने कड़ी मशक्कत करके किसी तरह से वाहन को बाहर निकाला। यह नजारा देखने वालों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। लोग इस योजना और इसके जिम्मेदारों को कोसते रहे थे। ये तो वो घटनाएं है जो अधिकारियों के साथ या सामने घटित हो रही है लेकिन जिम्मेदार अमला अभी भी इस बात से बिल्कुल अंजान है कि नगर के हर गली का लगभग यही हाल है। रोज छोटी-बड़ी घटनाओं से लोग चुटहिल हो रहें हैं। ऐसे में लोगों के सामने प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं को कोसने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता है। फिलहाल कार्यदायी संस्थाओं द्वारा विकास के इस गड्ढे को जितनी जल्दी पाट देंगे उतनी जल्दी क्षेत्र की जनता को राहत महसूस होगी।