जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। कई महीनों से एसजेवी पैसेंजर ट्रेन के बंद हुए परिचालन को पुन: बहाल करने के लिए एसयूसीआई कार्यकर्ताओं ने रेल प्रबंधक वाराणसी मंडल के नाम हरपालगंज स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पुन: पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की मांग की है। सुलतानपुर और वाराणसी के बीच एक जोड़ा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होता था जिससे क्षेत्र के तमाम लोग खासकर गरीब तबके के लोगों को आवागमन मे काफी सहूलियत मिलती थी। कोरोना काल से उक्त पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बंद हो जाने से लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को एसयूसीआई कमेटी सिंगरामऊ के कार्यकर्ताओं ने दर्जनों की संख्या में हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर जमा होकर स्टेशन अधीक्षक के हाथ मे रेल प्रबंधक वाराणसी मंडल को ज्ञापन सौंप कर पैसेंजर ट्रेन के परिचालन को पुन: बहाल करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में कामरेड रामदेव मौर्य, राम गोविंद सिंह, लालता प्रसाद, कामरेड राज बहादुर, अरविन्द, छोटेलाल, राजाराम, राम भवन, रामलाल आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एसजेवी पैसेंजर ट्रेन को पुन: चलाए जाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article

