Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयएलोन मस्क ने साझा किया नया ट्विटर पोल

एलोन मस्क ने साझा किया नया ट्विटर पोल

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया पोल शुरू किया है. इसमें उन्होंने यूजर्स से पूछा है कि क्या विकिलीक्स के को-फाउंडर जूलियन असांजे और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के ठेकेदार एडवर्ड स्नोडेन को माफ कर देना चाहिए?

मस्क के अपने इस ट्विट में लिखा, “मैं कोई राय व्यक्त नहीं कर रहा हूं लेकिन इस पोल को कराने का वादा किया था. क्या असांजे और स्नोडेन को माफ कर देना चाहिए?” 21 घंटे बचे होने के साथ, मतदान में पहले से ही 1 मिलियन से ज्यादा वोट हो चुके हैं. लगभग 79 फीसदी लोगों ने इन्हें माफ करने के लिए ‘हां’ में वोट किया है.

बता दें कि असांजे और स्नोडेन दोनों को गोपनीय और संवेदनशील जानकारी लीक करने की वजह से अमेरिका से जाना पड़ा था. अमेरिकी सेना और खुफिया तंत्र लगातार गलत कामों को लेकर निगरानी कर रहे हैं. माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट को संभालने के बाद से मस्क अक्सर इसी तरह के यूजर पोल करवाते रहते हैं. ट्विटर नियमों पर प्रतिक्रिया से लेकर पहले से ब्लॉक अकाउंट्स को बहाल करने तक, मस्क इन पोल का इस्तेमाल सोशल मीडिया वेबसाइट संबंधी बड़े फैसलों के लिए कर रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने ऐसा ही एक पोल शुरू किया था, जिसमें पूछा गया था कि क्या अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट फिर से बहाल किया जाना चाहिए. ज्यादातर लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया था, जिसके बाद उनके अकाउंट को फिर से एक्टिव कर दिया गया था.