Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeविचार/लेखरुमाल से मेट्रो का फर्श साफ करने लगा युवक, तारीफ कर रहे...

रुमाल से मेट्रो का फर्श साफ करने लगा युवक, तारीफ कर रहे लोग…

साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने वाली एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें एक युवक को दिल्ली मेट्रो के फर्श की सफाई करते हुए दिखाया गया है. दरअसल, गलती से युवक के टिफिन बॉक्स से खाना नीचे गिर गया था. ऐसे में उसने बिना देर किए खुद ही फर्श को साफ कर दिया. उसका ये अंदाज यूजर्स को खूब पसंद आया और लोग अब उसकी तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने उसे ‘स्वच्छ भारत मिशन’ का असली ब्रांड एंबेसडर बताया है.

बता दें कि इस पोस्ट को लिंक्डइन पर आशु सिंह नाम के यूजर ने अपलोड किया है. पोस्ट की गई तस्वीर में एक युवक को मेट्रो के अंदर कागज से फर्श को साफ करते हुए दिखाया गया है. तस्वीर के साथ दिए कैप्शन में इसके पीछे की पूरी कहानी बताई गई है. लिंक्डइन पोस्ट के अनुसार, फॉर्मल ड्रेस में एक युवक दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहा था. जब वह अपने बैग से पानी की बोतल निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी गलती से उसका टिफिन फर्श पर गिर गया और उसमें रखा खाने का सामान नीचे गिर गया. ये देखते ही युवक ने अपनी नोटबुक से एक पन्ना फाड़ा और रूमाल से फर्श पर गिरा खाना उठाकर उसमें रखने लगा. इस तरह उसने मेट्रो की फर्श साफ कर दी, जो उसने गलती से गंदा किया था.  शनिवार सुबह शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को 18,000 से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने युवक की जिम्मेदारी की भावना की सराहना की और इस काम को एक प्रेरक उदाहरण बताया. एक यूजर ने लिखा- युवक के सिविक सेंस की सराहना की जानी चाहिए. दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ऐसे ही बदलाव की शुरुआत होती है. एक अन्य यूजर ने कहा- युवक स्वच्छ भारत मिशन को पूरा कर रहा है. कई यूजर्स का कहना था कि सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के प्रति हर भारतीय में ऐसी भावना का विकास होना चाहिए.