Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

असलहे के बल पर 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पदुमपुर तिराहे के पास दुकान से घर लौट रहे एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप लगा है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मैगजीन मिलने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर की जांच कर रही है।
Homeमनोरंजनएयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अक्षय कुमार

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अक्षय कुमार

हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों की बात की जाए तो उसमें अक्षय कुमार का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी कमाल की एक्टिंग और बिंदास अंदाज को लेकर अक्षय काफी फेमस हैं। हाल ही में अक्षय कुमार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस वीडियो में अक्षय के अतरंगी बैग के साथ नजर आ रहे हैं, जो देखने में बेहद अलग और खास है. अक्की के इस बैक की कीमत जानकर आपके होश उड़ने वाले हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। कैजुएल लुक में अक्की काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वीडियो की खास बात ये है कि अक्की के पास एक ड्रैगन आई एलसीडी बैग है, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। इस बैग को देखकर आप भी आकर्षित हो जाएंगे। इस बीच अब ये बज क्रिएट हो गया है कि आखिर अक्षय कुमार के इस शानदार बैग की कीमत क्या है। गूगल पर ड्रैगन आई एलसीडी बैग की कीमत सर्च करने पर आप पाएंगे कि अक्षय कुमार के इस बैग की कीमत की शुरुआत 16000 रुपये से है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के इस अतरंगी बैग की चर्चा तेज हो गई है। बीता साल अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए अच्छा नहीं गुजरा है। इस बीच फैंस अक्की की आने वाली फिल्मों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर किया जाए अक्की की अपकमिंग फिल्मों की तरफ तो उसमें ‘कैप्स्रूल गिल, बड़े मियां छोटे मियां और ओह माय गॉड 2’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।