जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में चल रहे ई.वी.एम.के एफ.एल.सी.कार्य का जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रकार की व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त पाई गई। उन्होंने इंजीनियरों को निर्देशित किया कि आयोग के निर्देशानुसार एफएलसी कार्य पूर्ण कराएं। एफएलसी कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। एफएलसी कार्य के दौरान कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ प्रवेश नहीं करे। सीसीटीवी हमेशा सक्रिय रहे। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट, सहायक जिला निर्वाचन बृजेश चतुर्वेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एफएलसी कार्य के दौरान न बरती जाए लापरवाही : जिलाधिकारी

Previous article
Next article

