जौनपुर धारा, खेतासराय। पुलिस ने सोमवार को गोरारी खलीलपुर के पास रानीमऊ मोड़ से एक शातिर गौतस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार सुबह वह उप निरीक्षक रामभवन यादव मय पुलिस टीम के साथ मानीकला के पास गोरारी में रानीमऊ मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे।इस दौरान शातिर गौतस्कर मो.अलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानीमऊ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ। इसके विरुद्ध थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
शातिर गौतस्कर तमंचा के साथ गिरफ्तार


