Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररिवर रैचिंग की निविदा संपन्न : शाहिद जमाल

रिवर रैचिंग की निविदा संपन्न : शाहिद जमाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक, विकास अभिकरण ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत जनपद जौनपुर में बहने वाली गोमती नदी में मत्स्य सम्वर्धन हेतु रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत 80-100 मि0मी0 आकार के कुल 2.04 लाख भारतीय मेजर कार्प की मत्स्य अंगुलिकायें आपूर्ति हेतु मत्स्य बीज उत्पादन हैचरी स्वामियों से मोहर बन्द निविदायें 04 सितम्बर 2023 को समय दोपहर 12.00 बजे तक कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण आमंत्रित की गई। निर्धारित समय 2.00बजे कमेटी के सदस्य उप निदेशक कृषि हिमांशु पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार यादव, कोषाधिकारी उमाशंकर, जिला गन्ना अधिकारी महेन्द्र कुमार व निविदाताओं की उपस्थिति में निविदा खोली गई। जिसमें अधिकतम क्रय मूल्य परिवहन व्यय सहित रूपया 2.70प्रति अंगुलिका हेतु तीन हैचरी स्वामी रविकान्त, निवासी-सैदपुर गाजीपुर, रूपये 2.30प्रतिपीस, राहुल कुमार निषाद निवासी-नखास, रूपये 1.70प्रतिपीस व राजदेव सिंह निवासी-लोढ़वा, मिर्जापुर, रूपये 2.65प्रतिपीस मूल्य परिवहन व्यय सहित डाला था। जिसमें से न्यूनतम मूल्य राहुल कुमार निषाद, जौनपुर ने रूपये 1.70 प्रतिपीस डाला जिसको कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से चयनित किया गया।