टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर हैं और तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार सेंचुरी भी जड़ी है। 3 साल से अधिक समय के बाद विराट कोहली के बल्ले से वनडे में शतक निकला है। वह भी एक खास मौके पर है, 11 दिसंबर को विराट कोहली अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मना रहे हैं। विराट कोहली ने अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर करते हुए वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी है। विराट कोहली ने लिखा कि अनंत काल की यात्रा के 5 साल पूरे, मैं तुम्हें पाकर कितना धन्य हूं, मैं तुम्हें अपने पूरे दिल से प्यार करता हूं। विराट कोहली का अपनी वाइफ के लिए यह स्पेशल पोस्ट वायरल हो गया और फैन्स को विराट कोहली का यह रोमांटिक अंदाज़ काफी पसंद आया। अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की कई मज़ेदार तस्वीरें पोस्ट कीं और एनिवर्सरी विश की। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसम्बर 2017 को हुई थी। दोनों ने इटली में जाकर प्राइवेट वेडिंग की थी, जिसमें काफी कम लोगों को बुलाया गया था। दोनों साल 2021 में एक बेटी के पैरेंट्स बने, दोनों की बेटी का नाम वामिका है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात साल 2013 में हुई थी, दोनों एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह किस तरह काफी नर्वस हो गए थे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने मड़ियाहूं तहसील का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मड़ियाहूं तहसील का औचक निरीक्षण कर लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था और अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।
एनिवर्सरी पर रोमांटिक हुए विराट कोहली

Previous article
Next article


