Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएनडीपीएस एक्ट के तहत दो गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के तहत दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। सोमवार को थाना क्षेत्र में दो अभियुक्त एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों से लगभग ढाई किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय भेज दिया। बतौर पुलिस क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र का अहिरीफिरोजपुर गांव निवासी भानु प्रताप यादव पुत्र रामजीत व स्थानीय थाना क्षेत्र का अढ़नपुर निवासी आशू गौड़ ऊर्फ विन्सी पुत्र ओमप्रकाश नामक दो अभियुक्त गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिए गए। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगण को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार और हमराही कान्सटेबल द्वय राहुल मिश्रा और हिमांशु सिंह मौजूद रहे।