― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएनएसएस का सात दिवसीय शिविर कैम्प का हुआ शुभारंभ

एनएसएस का सात दिवसीय शिविर कैम्प का हुआ शुभारंभ

  • ओम प्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कॉलेज में हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, खेतासराय। ओमप्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कॉलेज फुलेस में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। शिविर का उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अतुल नारायन सिंह ने किया। वहीं इसके पूर्व स्वयंसेवकों ने अतिथियों को स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात सप्त दिवसीय शिविर की औपचारिक शुरूआत हुई। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राध्यापक डॉ. अतुल नारायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना संस्था, समाज व राष्ट्र के दायित्वों का बोध कराता है यही इसका लक्ष्य भी है। यदि हम सभी इसके महत्वपूर्ण सिद्धांतों को अगर आत्मसात कर लें तो हम अपने साथ-साथ सम्पूर्ण समाज का विकास कर सकते हैं। देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बन सकते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार, डॉ. रजनीशकान्त, कमाल अख्तर, सन्तोष गुप्ता, प्रद्युम्न मिश्र, प्रियंका मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन डॉ. सतीश त्रिपाठी ने किया। अंत में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्र ने आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share Now...