जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 11:00बजे से बैंक परिसर में किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य और एडीएम सदर गणेश सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को महान कार्य के लिए प्रोत्साहित किया और बैंक द्वारा किए जा रहे पुनीत कार्य के लिए बधाई दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष तिवारी व ऑपरेशन मैनेजर राजीव कुमार, विमल गिरी, अजीत श्रीवास्तव, जुली श्रीवास्तव के साथ बैंक के अन्य कर्मचारी और जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स टीम उपस्थित रही और साथ ही रक्तदान को सफल बनाने के लिए प्रयास किया गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
एचडीएफसी बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन


