Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपकड़ी ब्लॉक पर पौष्टिक आहार युक्त पोषण पोटली का हुआ वितरण

पकड़ी ब्लॉक पर पौष्टिक आहार युक्त पोषण पोटली का हुआ वितरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। रोटरी क्लब ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे क्षय उनमूलन योजना के अन्तर्गत अधिकारिक रूप से गोद लिए गए 50की संख्या से अधिक क्षय रोगियों में अध्यक्ष सूजीत अग्रहरी के नेतृत्व में पकड़ी ब्लॉक पर पौष्टिक आहार युक्त पोषण पोटली का वितरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रविकांत जायसवाल ने कहा कि टीबी  के उन्मूलन में दवाईयों के साथ-साथ रोगी को प्रोटीन युक्त उच्च गुणवत्ता का आहार लेना अतिआवश्यक है और संस्था विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चयनित रोगियों को पौष्टिक आहार क्षमता अनुसार उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष सूजीत ने बताया कि संस्था न केवल पोषण पोटली देती है, बल्कि सदस्यों के सहयोग से समय-समय पर क्षय रोगियों से बातचीत कर उनकी दवाईयों का ध्यान भी रखा जाता है व उन्हें मानसिक सम्बल भी प्रदान किया जाता है। जिससे वो हिम्मत के साथ इस रोग का मुकाबला कर सके और समय से दवाईयों का सेवन कर इसके उन्मूलन में अपना सहयोग कर सके। पूर्व अध्यक्ष पीएचएफ के के मिश्र ने बताया कि टीबी अब लाइलाज रोग नही है यदि इसका समय से और सही तरीके से इलाज किया जाए तो शत प्रतिशत रूप से मरीज इससे मुक्त हो जाता है परन्तु इसके लिए दवाईयों में नागा किसी भी हालत में नही करना चाहिए। अध्यक्ष सूजीत ने बताया कि टी बी उन्मूलन में एक महत्वपूर्ण कारक सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से परहेज करना भी आता है। व्यक्ति अनजाने में ही सही पर सार्वजनिक स थूक कर इस प्रकार की संक्रामक बीमारियों को फैलाने मे कारक बनता है। अगर हम थूकने की आदत से मुक्ति पा ले तो कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों का प्रसार रुक सकता है। इस अवसर पर चयनित अध्यक्ष श्याम वर्मा ने टी बी मरीजों को आश्वासन दिया की संस्था किसी भी प्रकार के मदद के लिए तत्पर है। अंत मे उपस्थित रोगियों व उनके परिजनों को पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।