Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ में शातिर गोवंश तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुठभेड़ में शातिर गोवंश तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

  • -खुटहन, सिंगरामऊ, सुजानगंज, महराजगंज व थाना पुलिस टीम से हुई मुठभेड़
  • -बाइक, तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस ने गुरुवार की रात वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगरामऊ के सिरकिना में पुल के पास हुई मुठभेड़ में शातिर गोवंश तस्कर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बाइक, तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद हुआ है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया थानाध्यक्ष सिंगरामऊ तरुन श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष महराजगंज दिव्य प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष खुटहन अरविन्द कुमार सिंह व थानाध्यक्ष सुजानगंज रोहित कुमार मिश्र और हमराहियों की संयुक्त टीम संदिग्ध, वांछित अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ को निकली थी। मुखबिर ने सूचना दी कि खुटहन थाने का वांछित अपराधी शहाबुद्दीन उर्फ शादाबू निवासी मानीकलां थाना खेतासराय बाइक से सिंगरामऊ के सिरकिना पुल से गुजरने वाला है। मिले सुराग पर संयुक्त पुलिस टीम ने सिरकिना पुल के पास घेराबंदी कर ली। कुछ  देर बाद संदिग्ध बाइक सवार युवक आता दिखा। पुलिस को देखते ही वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर वह पुलिस टीम पर जान से मारने के इरादे से गोली चलाने लगा। पुलिस के आत्मरक्षार्थ गोली का जवाब गोली से दिया। वह पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस उपचार के लिए सीएचसी बदलापुर ले गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एएसपी ने बताया गिरफ्तार शहाबुद्दीन उर्फ शादाबू के खिलाफ सिंगरामऊ, खेतासराय व खुटहन थानों में धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, गुंडा एक्ट, गो-वध व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 14 मुकदमे दर्ज हैं।