― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएकाउंटेंट व शिक्षक के बेटे का हुआ नीट में चयन, हर्ष

एकाउंटेंट व शिक्षक के बेटे का हुआ नीट में चयन, हर्ष

जौनपुर धारा, सुइथाकला। कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो ….। कुछ ऐसा ही कारनामा क्षेत्र के एक वित्तविहीन विद्यालय में तैनात एकाउंटेंट के बेटे ने नीट की परीक्षा में चरितार्थ कर दिखाया। मोहम्मद हुसैन इण्टर कालेज खानबड़ेपुर में एकाउंटेंट पद पर तैनात रमेश चन्द्र तिवारी के बेटे उत्कर्ष ने पिता की आर्थिक स्थिति को भांपते हुए घर से ही तैयारी कर नीट की परीक्षा में 680 अंक लाकर पानी की तरह पैसा बहाने वालों को आइना दिखा दिया। उसकी इस सफलता पर लोगों में हर्ष का माहौल छा गया। तहसील मुख्यालय पर सेंट थॉमस रोड निवासी उत्कर्ष बचपन से ही चिकित्सक बनने का सपना संजोए उस दिशा में प्रयास करते हुए आखिरकार दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त कर चिकित्सक बनने का रास्ता तय कर ही लिया। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता सुमन तिवारी, पिता रमेश चन्द्र तिवारी व गुरूजनो को दिया। जिनके मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के कारण यह सफलता प्राप्त की। उसकी इस सफलता पर कालेज के प्रबंधक मो.हसन तनवीर, डॉ.आलोक सिंह पालीवाल, पंकज सिंह, सतीश मिश्र समेत अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी कड़ी में समोधपुर गांव निवासी शिक्षक डॉ.अजय कुमार सिंह के बेटे हर्षवर्धन सिंह ने 663 अंक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। हर्षवर्धन इण्टर तक की शिक्षा गांव के ही श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज से की है। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.रणजीत सिंह ने उसे शुरू से ही मेधावी छात्र बताया। प्रबन्धक हृदय प्रसाद सिंह रानू व प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिंह ने जहां उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं शिक्षक विनय तिवारी, संतोष सिंह, धर्मदेव शर्मा जितेन्द्र सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Share Now...