Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक हजार दीपों से जगमग हुआ श्री गणेशजी बालोद्यान

एक हजार दीपों से जगमग हुआ श्री गणेशजी बालोद्यान

  • रंगोली बना कर बच्चियों ने सजाया विद्यालय

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सन्दहां में श्री गणेशजी बालोद्यान विद्यालय में प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में धनतेरस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने स्वयं अपने हाथों से दिपक बना कर एक हजार दीप जलाकर बच्चों के उत्साह को देखकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चो को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिए। धनतेरस के महापर्व बच्चों विद्यायल में बड़े धूमधाम से मनाया सभी विद्यार्थी प्रिसिंपल के साथ अपना विद्यालय दिपो से सजाया और रंगोली भी बनाया। मां लक्ष्मी, की पूजा करके सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर तिवारी ने बताया कि हम लोगों का लक्ष्य है कि बच्चों को शिक्षा के साथ भारती संस्कृति और संस्कार से जोड़ा जाए और हम लोग इसी दिशा में कार्य कर रहे है। हम लोग विद्यालय में मिलजुल कर प्रत्येक त्योहार उत्साह के साथ मनातें है और बच्चों को पर्यावरण और प्रकृति से प्रेम करने के लिए प्रोत्साहित करते रहतें है।