जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत तरियारी गांव में, संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में मौजूद डॉ.सत्यपाल बौद्ध ने शिक्षा पर जोर देते हुए बताया कि बाबा साहब के सपनों को साकार करना है तो मात्र एक रास्ता है। शिक्षा क्योंकि शिक्षा ही विकास के हर दरवाजे की चाभी है। बाबा साहब ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के संविधान को लिखा जरा सोचिए अगर बाबा साहब शिक्षा से दूर रहते तो क्या यह संभव होता कदापि नहीं इसलिए मेरा आप सभी से आग्रह है कि एक रोटी कम खाए मगर अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करे उन्हें पढ़ने के लिए विद्यालय जरूर भेजें ध्यान रहे शिक्षा ही रोजगार देता है। वहीं कार्यक्रम में मौजूद सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रतन राव, विजय राव, ओमकार भारती, नरसिंह, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एक रोटी कम खाए मगर अपने बच्चों को जरूर करें शिक्षित : डॉ.सत्यपाल

Previous article
Next article

