Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएक माह पूर्व भगाई गई किशोरी बरामद, आरोपित धराया

एक माह पूर्व भगाई गई किशोरी बरामद, आरोपित धराया

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना पुलिस ने लगभग एक माह पहले बहला-फुसलाकर भगाई गई किशोरी को गुरुवार को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके बयान के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपित का चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी लगभग एक माह पहले गायब हो गई थी। थाना क्षेत्र के ही मोजीपुर गांव के आरोपित सुनील यादव के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने बताया गुरुवार को सुराग मिला कि वांछित आरोपित सुनील यादव किशोरी को लेकर बाजार में शाहगंज रोड पर मौजूद है। वह उसे फिर कहीं लेकर भागने की फिराक में है। टीम के साथ घेराबंदी कर किशोरी को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया आरोपित उसे भगाकर हरियाणा ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपित सुनील यादव का चालान कर दिया गया। महिला आरक्षी की निगरानी में जिला महिला अस्पताल भेजकर किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया गया है। उसका न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।