Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरएक महीने से खराब है स्टीट लाइटें, दुरुस्त कराने की मांग

एक महीने से खराब है स्टीट लाइटें, दुरुस्त कराने की मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार के लखनेपुर मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें महीने भर से खराब होने की वजह से व्यापारियों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग पर एक वर्ष पूर्व बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने अपनी निधि से पांच स्ट्रीट लाइट लगवाई थी। तब पूरा मार्ग दूधिया रोशनी से जगमग होने से बाजार वासियों में काफी खुशी थी, किंतु एक माह से पांचों स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है, जिससे आस-पास के लोग परेशान हैं। लोगों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से लाइट ठीक कराने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्यामपुर अरविंद सेठ, दीपक मोदनवाल, राघवेंद्र सेठ, आशीष कुमार सेठ, निलेश गुप्त, अर्जुन गुप्त, सुरेंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता आदि ने शारदीय नवरात्र का पर्व को देखते हुए विधायक से स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराए जाने की मांग की है।