Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरएक बार फिर यह खिलाड़ी मैदान पर चौके-छक्के लगाने को तैयार है...

एक बार फिर यह खिलाड़ी मैदान पर चौके-छक्के लगाने को तैयार है ऑरोन फिंच

Aaron Finch In LLC: पिछले दिनों ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑरोन फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया था, लेकिन एक बार फिर यह खिलाड़ी मैदान पर चौके-छक्के लगाने को तैयार है. दरअसल, ऑरोन फिंच ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया है. इससे पहले 6 फरवरी को ऑरोन फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का एलान किया था.

‘लीजेंड्स लीग में खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं’

ऑरोन फिंच ने कहा कि मैं लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं. मेरा मानना है कि लीजेंड्स लीग एक शानदार पहल है. इस टूर्नामेंट में पुराने दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा. मुझे इस लीग में खेलने का बेसब्री से इंतजार है. वहीं, लीजेंड्स लीग टूर्नामेंट के फाउंडर और सीईओ रमन राहेजा ने ऑरोन फिंच के लीग से जुड़ने पर खुशी का इजहार किया है.

लीजेंड्स लीग टूर्नामेंट के फाउंडर और सीईओ ने क्या कहा?

लीजेंड्स लीग टूर्नामेंट के फाउंडर और सीईओ रमन राहेजा ने कहा कि जब हमने इस लीग को शुरू किया था, हम आश्वस्त थे कि सभी पुराने खिलाड़ियों को फिर से मैदान पर लाने में कामयाब रहेंगे. उन्होंने कहा कि क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद ज्यादातर क्रिकेटर कमेन्ट्री के अलावा कोचिंग या फिर क्रिकेट एकेडमी चला रहे हैं, लेकिन इसके अलावा काफी तादाद में ऐसे पूर्व क्रिकेटर हैं, जिसके अंदर काफी क्रिकेट बची हुई है. हम ऐसे खिलाड़ियों को फिर से मैदान पर देखना चाहते थे. अब इस फेहरिस्त में ऑरोन फिंच को देखकर काफी खुशी हो रही है.

ऐसा रहा है ऑरोन फिंच का इंटरनेशनल करियर

ऑरोन फिंच के करियर पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 254 इंटरनेशनल मैच खेले. ऑरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 146 वनडे मैचों के अलावा 103 टी20 मैच और 5 टेस्ट मैच खेले. इस खिलाड़ी ने अपने 12 साल के करियर के दौरान 72 टी20 मैच और 55 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की. वहीं, ऑरोन फिंच के नाम वनडे मैचों में 17 जबकि इंटरनेशनल टी20 मैचों में 2 शतक दर्ज है.

ये खिलाड़ी पहली बार लीजेंड्स लीग के ग्लोबल इवेंट में खेलेंगे

ऑरोन फिंच के अलावा इंग्लैंड के इयॉन मॉर्गन, भारत के इरफान पठान, पाकिस्तान के शोएब अख्तर, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, एस. श्रीसंत, अब्दुल रज्जाक और इसरू उदाना पहली बार लीजेंड्स लीग के ग्लोबल इवेंट में खेलते नजर आएंगे.