जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोलप्लाज़ा के पास शनिवार की रात को पुलिस ने एक डीसीएम में पांच गाय, एक बछड़ा पकड़ा। मौके पर दो गोतस्करों को भी असलहा तथा डेढ किलो गाजा के साथ दबोच लिया। हालांकि एक गो-तस्कर भागने में सफल रहा। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस की टीम ने गो-तस्करों के ऊपर नजर बनाए हुए थी। पुलिस की टीम के साथ विहिप के जनपद के गो-सेवा प्रमुख पवन मिश्र, सिरकोनी ब्लॉक के गो-सेवा प्रमुख रतन सिंह परमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ टोलप्लाज़ा पर मौजूद थे। उसी समय एक डीसीएम आयी। पुलिस को देखकर डीसीएम चालक हड़बड़ी में डीसीएम बन्द करके उतरने लगा। तब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने उसमें सवार अयोध्या जनपद के अवनीश यादव पुत्र गिरीश यादव निवासी थाना पूराकलंदर आदर्श यादव पुत्र केशवराम यादव निवासी दौलतपुर (दरोगा का पूरा) थाना पूराकलंदर को दबोच लिया। उनके साथ जब डीसीएम में जाकर देखा गया तो उसमें पांच गाय तथा एक गाय बछड़े के साथ बंधी हुई थी। उन लोगों ने पुलिस को बताया कि यह गाये अयोध्या से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने जब उक्त दोनों की तलाशी लिया टी अवनीश यादव के पास एक तमंचा बरामद हुआ, तथा आदर्श के पास से एक झोले में डेढ़ किलो गाजा भी बरामद हुआ। सभी गायों को पहले गो-सेवकों ने चारा-पानी की व्यवस्था किया। उसके बाद पुलिस दोनो गोतस्करों को थाने ले गयी। थानाप्रभारी राजेश यादव ने बताया कि इनके ऊपर काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी। इनके द्वारा अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही है। जल्द ही और लोग गोतस्करों को पकड़ा जाएगा।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
एक डीसीएम पांच गाय व एक बछड़े सहित पकड़े गये, दो गौ-तस्कर गिरफ्तार

Previous article

