Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरबिजली के शार्ट सर्किट से कूकर बफरिंग कंपनी में लगी आग

बिजली के शार्ट सर्किट से कूकर बफरिंग कंपनी में लगी आग

  • एक लाख का हुआ नुकसान
  • सीड़ा रोड नंबर 2 पर स्थित एम एस इंटरप्राइजेज में हुई घटना

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतहरिया चौकी अन्तर्गत एक कुकर बफिंरग कंपनी में बीती रात करीब दो बजे बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते काफी सामान जल कर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद घंटो के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी प्रिकेश मौर्य पुत्र महावीर मौर्य सतहरिया के रोड नबर-2 पर एमएस इण्टरप्राइजेज कुकर बफिंरग कम्पनी लगा रखा है। जिसमे कुकर और उसकी शीटी के बफरिंग का काम होता है। बीती रात करीब दो बजे बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक इनके कुकर वाले यूनिट के टीन शेड में आग लग गई। वहां सो रहे एक लेबर के जग जाने से आग लगने की उसे जानकारी होते ही उसने मालिक प्रीकेश मौर्य को तत्काल सूचित किया। प्रिकेश ने सतहरिया स्थित फायर ब्रिगेड के सेकेंड आफिसर अनिल यादव को सूचित करने के साथ ही कम्पनी में मौजूद लोग भी आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा एमइएफ से घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग बुझाई जाती तब तक प्रीकेश ने बताया कि करीब एक लाख रुपए से अधिक कीमत के समान जलकर खाक हो गए। इस सम्बंध मे फायर ब्रिगेड के सेकेंड आफिसर अनिल यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पूरी टीम पहुंच कर एक घण्टे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।