Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरउमस भरी गर्मी में हुई राहत की बारिश, मौसम हुआ सुहाना

उमस भरी गर्मी में हुई राहत की बारिश, मौसम हुआ सुहाना

  • देर शाम हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

जौनपुर धारा,जौनपुर। बढ़ती गर्मी व तपिश से लोगों को गुरूवार को राहत मिली। पिछले कई दिनों से शहर के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल लग रहे थे। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे, इस बीच बादलों की आवा-जाही भी चलती रही, लेकिन शाम को हुई बारिश के बाद लोगों को राहत ली। तेज हवा के साथ कुछ देर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

बता दें कि गुरूवार को सुबह से आसमान में हल्के बादलों ने डेरा डाल लिया, साथ ही दिन भर रुक रुककर धूप देखने को मिल रहा था लेकिन, उमस भरी गर्मी आमजन के पसीने छुड़ाती रही। शाम होते ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होना शुरू हो गई, जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिल गई। मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे। वहीं देर शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे, इस वजह से रात को फिर एक बार बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। हांलाकि बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

बारिश से डूबे रास्ते, गिरे राहगीर

बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं नगर पालिका के व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश से शहर की कई सड़कों पर जल जमाव हो गया। वहीं सिवर के कारण खोदे गये सड़कों पर भी गिरकर कई राहगीर चोटिल हो गए। बारिश से पहले नालियों की सफाई के दावे फेल हो गए।