Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरउद्यान विभाग के 50वर्ष पूर्ण होने के पर गोष्ठी का आयोजन

उद्यान विभाग के 50वर्ष पूर्ण होने के पर गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने बताया कि 14मई को प्रथम मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट वाराणसी में किया गया। जिसमें वाराणसी, आजमगढ़, विन्धायचल मण्डल के अधिकारी, कर्मचारी व सम्मानित कृषको जनप्रतिनिधियो एवं आगुन्तको द्वारा कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया।  कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उप्र दिनेश प्रताप सिंह ने किया। मण्डलीय उन्नयन गोष्ठी के मौके पर विभागीय सेवानिवृत्त कार्मिको एंव बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीनो मण्डलो में स्थित जनपदो के कृषको व सेवानिवृत्त अधिकारियो, कर्मचारियो को सम्मानित किया गया। जिसमें जनपद जौनपुर के उद्यान विभाग में उत्कृष्ट विभागीय कार्य के लिए सुरेन्द्र नाथ सिंह, सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक व प्रगतिशील कृषक अनिल कुमार यादव को सम्मानित किया गया। अनिल कुमार यादव द्वारा जनपद में स्वयं के प्रक्षेत्र पर आम के 138प्रजातियो, अमरूद की विभिन्न प्रजातियो, चीकू, सेब, फालसा लीची, विभिन्न प्रकार के मशाले की बागवानी की जा रही है। मण्डलीय गोष्ठी में अपर मुख्य सचिव उद्यान बीएलमीणा, मण्डलायुक्त वाराणसी, संयुक्त निदेशक शाकभाजी, व तीनो मण्डलो के उपनिदेशक उद्यान एंव समस्त जनपदो के जिला उद्यान अधिकारी, कर्मचारी व कृषको द्वारा भारी संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।