― Advertisement ―

spot_img

भौतिकी विभाग में ‘ब्लैक होल थर्मोडायनेमिक्स’ पर आमंत्रित व्याख्यान

छात्रों को मिली नई वैज्ञानिक दृष्टिजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह भौतिक विज्ञान संस्थान के भौतिकी विभाग द्वारा बुधवार को...
Homeअपना जौनपुरउत्साह से निकाली गई पूजित अक्षत कलश यात्रा

उत्साह से निकाली गई पूजित अक्षत कलश यात्रा

जौनपुर धारा, बदलापुर। राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम से प्राप्त पूजित अक्षत कलश यात्रा भक्तिभाव के साथ बदलापुर कस्बे में निकाली गई। जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बदलापुर के जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में रविवार को पूजा अर्चना के साथ निकली गई अक्षत कलश यात्रा नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण की। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान जय श्रीराम की नारा गूंजता रहा। जहां माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बन उठा। यह शोभायात्रा पूरे बदलापुर कस्बे में भ्रमण किया। यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के स्वयंसेवक व कार्यकर्ता शामिल रहे।लोगों में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष उत्साह दिखा। इस मौके पर भाजपा के जिला संयोजक अखिलेश चंद्र मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राम सहाय पांडे आदि मौजूद रहे।

Share Now...