Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरमन की बात में मोदी भारत को बन रहा है इनोवेशन का...

मन की बात में मोदी भारत को बन रहा है इनोवेशन का हब-

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के सिनेमा गली में स्थित भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 108 में एपिसोड को भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने सुना। जिसमें मोदी ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिट इंडिया अभियान पर चर्चा की। उन्होंने चेस ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, एक्टर अक्षय कुमार और क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर से मेंटल और फिजिकल हेल्थ की टिप्स सुनवाई। मन की बात में मोदी ने भारत बन रहा इनोवेशन का हब, मेंटल हेल्थ पर मंत्र, विकसित भारत का युवाओं को लाभ, महिला वैज्ञानिकों को लेकर गर्व का अनुभव व हमारे देश की क्रांतिकारी वीरांगनाओं सहित खिलाड़ियों पर आदि विचारों को लोगों ने सुना। इस दौरान विधानसभा विस्तारक माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विकास तेजी से हो रहा है। देश में 22जनवरी अयोध्या में भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में धर्म का माहौल श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में धर्म का माहौल व्याप्त है। चर्चा में भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में देश के खिलाड़ियों व बच्चों के शारीरिक विकास पर विशेष बल दिया। मण्डल उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू ने कहा कि नए वर्ष का स्वागत भगवान श्री राम चंद्र जी के नाम के साथ शुरुआत पर चर्चा की। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, रंजीत भोजवाल, उमाशंकर गुप्ता, आलोक गुप्ता, अतुल त्रिपाठी, विनय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजीव जायसवाल व राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।