Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरउत्तर प्रदेश में कानून का राज है : नन्द गोपाल

उत्तर प्रदेश में कानून का राज है : नन्द गोपाल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। सरकार जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से सभी वर्ग के लोगों का बिना भेदभाव के विकास कर रही हैं। यह बातें एक मैरिज हाल में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में विकास की गंगा बहे गई है। यूपी में कानून का राज है। जितना काम भाजपा सरकार में हुआ है उतना कभी नहीं हुआ था। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा वोट बैंक की राजनीति कर रही है। समाजवादी पार्टी समाप्त होती हुई पार्टी है। स्वामी प्रसाद मौर्या आकर जड़ में मट्ठा डालने का काम कर रहे हैं। बस कुछ दिन ही लगेगा कि सपा समाप्त हो जाएगीत्इस मौके पर आलोक कुमार गुप्ता पिन्टू के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शिव गोविन्द साहू, शिशिर गुप्ता, रवि गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता पिन्टू, रंजीत गुप्ता, कथा वाचिका शिवांगी किशोरी, दीपिका आनंद, उमाशंकर गुप्ता, संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, संदीप केसरी, रवि गुप्ता, गोपाल केसरी, रामजस, गणेश गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, अजीत व प्रताप चंद्र मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।