जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को शाही ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी शोएब खान अच्छू के नेतृत्व में शाही ईदगाह कमेटी का प्रतिनिधिमण्डल नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह से मुला$कात किया और समस्याओ से अवगत कराते हुए कहा कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति, यातायात व्यवस्था और मुख्य रास्ते में नाले के बगल वाली पटिया का निमार्ण कराया जाये और साफ सफाई व उचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गयी। उक्त बातों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने सभी समस्याओ के समाधान का आश्वासन दिया और स्वयं कहा कि अविलम्ब समस्याओं का निदान कराया जायेगा। उन्होने उम्मीद जताई कि ईद उल अज़हा का पर्व शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा। उक्त अवसर पर शाही ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष नेयाज़ ताहिर शेखु एडवोकेट, मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ह$फीज़ शाह, कानूनी सलाहकार व पूर्व शाशकीय अधिवक्ता मेहदी रज़ा एडवोकेट, ज़फर शोएब, शमीम अहमद एडवोकेट, मुमताज़ अहमद एडवोकेट अध्यक्ष शाही ईदगाह कमेटी आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ईद उल अज़हा की नमाज़ को लेकर प्रशासन को दिया ज्ञापन

Previous article
Next article

