Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeव्यापारइस कंपनी के शेयरों को खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक

इस कंपनी के शेयरों को खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक

  • ₹1 लाख के बन गए ₹39 लाख, 2 बार दिया बोनस शेयर

शेयर बाजार में पिछले दिनों गिरावट के बाद अब तेजी देखने को मिल रही है। इस दौरान कई कंपनियों के शेयरों में उछाल आया है। हालांकि बहुत से स्टॉक्स ऐसे भी हैं जिन्होंने बाजार में गिरावट के बावजूद निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। आज हम आपको एक ऐसे ही मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं। इस शेयर में निवेश करने वाले मालामाल हो गए हैं। इस शेयर में जिन निवेशकों ने एक लाख रुपये का निवेश किया उन्हें 39 लाख रुपये का रिटर्न मिला है। कंपनी ने निवेशकों को दो बार बोनस शेयर भी दिए हैं। शेयर में अभी भी तेजी बनी हुई है। आप शेयर बाजार में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न देने वाला यह शेयर आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries Ltd) का है। यह कंपनी केमिकल निर्माण से जुड़ी हुई है।आपको बता दें कि आज से करीब 11 वर्ष पहले कंपनी (Aarti Industries Ltd) के शेयरों का भाव 56 रुपये था। इसके एक लॉट में शेयरों की कुल संख्या 1785 थी। ऐसे में एक लॉट लेने के लिए निवेशक को एक लाख रुपये का निवेश करना पड़ा होगा। कंपनी ने साल 2019 और इसके बाद 2021 में दो मौकों पर 1:1 बोनस शेयर जारी किए थे। ऐसे में निवेशकों के शेयर की संख्या बढ़कर 7140 रुपये हो गई होगी। पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को आरती इंडस्ट्रीज के शेयर 544 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। ऐसे में 11 वर्ष पहले किया गया एक लाख रुपये का निवेश आज बढ़कर करीब 39 लाख रुपये हो गया होगा।आरती इंडस्ट्रीज के शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है। पिछले पांच वर्ष में शेयर में 94.53 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। वर्ष 1999 से अभी तक यह शेयर निवेशकों को 50,275 फीसदी से ज्यादा का तगड़ा रिटर्न दे चुका है। पांच वर्ष पहले इसके शेयर का भाव करीब 250 रुपये के आसपास था। अभी तक यह दोगुना से ज्यादा बढ़ चुका है। निवेशकों को उम्मीद है कि इसमें आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है।