Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरइग्नू अध्ययन केंद्र पर परिचय समारोह का किया गया आयोजन

इग्नू अध्ययन केंद्र पर परिचय समारोह का किया गया आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का परिचय एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू के समन्वयक एवं व्यवसायिक अर्थशास्त्र विभाग व्ाâे डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने किया।

उन्होंने अध्ययन केंद्र पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इग्नू के विभिन्न रोजगार पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सत्रीय कार्य, परामर्श कक्षाएं पठन सामग्री एवं सत्रांत परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करते हुए इग्नू की शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं में डॉ. इंद्रेश ने दूरस्थ शिक्षा आपके द्वार इस विषय पर अपने अनुभवों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने इग्नू में संचालित तमाम रोजगार परक पाठ्यक्रमों की उपयोगिता पर अपना विचार वक्त किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० में दूरस्थ शिक्षा किस प्रकार समाज की मदद कर सकता है पर भी प्रकाश डाला। राकेश उपाध्याय ने इग्नू के ज्ञान एवं पाठ्यक्रम को उत्कृष्ट बताते हुए आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके साथ ही इग्नू द्वारा प्रदान की जाने वाली तमाम ऑनलाइन सेवाओं एवं उनकी उपयोगिता का उल्लेख भी किया। इस कार्यक्रम में नेहा विश्वकर्मा, नितिन कुमार चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।