Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडायट प्राचार्य ने किया प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का निरीक्षण

डायट प्राचार्य ने किया प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का निरीक्षण

  • डिसकवरी लैब में स्थापित उपकरण के बारे में ली जानकारी
  • बच्चों से बेबाकी से जवाब पाकर प्रसन्न हुए प्राचार्य

जौनपुर धारा, सिकरारा। गुरुवार को डायट प्राचार्य डॉ. सच्चिदानंद यादव व वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रविन्द्र यादव द्वारा प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का निरीक्षण किया गया। उनके साथ बीइओ सिकरारा आनंद प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री यादव ने सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों के अधिगम स्तर की जानकारी ली। बच्चों द्वारा अपने विषय के साथ साथ पहाड़ा गिनती जिलों के नाम राज्य राजधानियों के नाम बेबाकी से बताये जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्होंने जल्द ही निपुण स्कूल बनाये जाने के लिए शिक्षकों को संकल्पित कराया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में स्थापित डिस्कवरी लैब का निरीक्षण किया। डिस्कवरी लैब में विद्यालय के शिक्षक दिनेश यादव द्वारा २० बच्चों को उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए पाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कंकाल तंत्र, सूक्ष्मदर्शी, टेलेस्कोप, कंप्यूटर, दिन रात होना ग्लोब में विभिन्न देशों की स्थिति ज्वालामुखी, सौर मंडल व अन्य उपकरणों के बारे में जानकारी ली, जिसको बच्चों द्वारा बहुत अच्छे तरीके से बताया गया। प्राचार्य ने प्रधानाध्यापक अमित सिंह व विद्यालय के शिक्षकों की जमकर तारीफ करते हुए आगामी ३० नवंबर को नेट परीक्षा के लिए बच्चों की अच्छी तैयारी के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर बीइओ आनंद सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह व विद्यालय के शिक्षक दिनेश यादव, श्यामधर यादव, मंजू जैसवार, नेहा जायसवाल, आराधना उपाध्याय, गजाला बानो, मनोज जायसवाल, माधुरी सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।