Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपीयू के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की सीएसआईआर नेट परीक्षा पास...

पीयू के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की सीएसआईआर नेट परीक्षा पास की

  • कुलपति समेत शिक्षकों ने दी बधाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के दो विद्यार्थी आलोक सिंह तथा प्रियंका मौर्या ने रसायन विज्ञान विषय में की सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर ली है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा का परिणाम गुरुवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा घोषित किया गया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात अ•यर्थी देश के किसी भी संस्थान से पीएचडी करने साथ ही साथ असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्र हो जाता है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने दोनो विद्यार्थियों को बधाई दी तथा यह उम्मीद जताई की इसी तरह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विधार्थी विश्वविद्यालय तथा अपने संस्थान व शिक्षकों का नाम रोशन करते रहेंगे। इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह तथा रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद कुमार ने नेट पास करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. अजय द्विवेदी, डॉ. अजीत सिंह, डा. मिथिलेश यादव, डॉ. नितेश जायसवाल, डा. दिनेश कुमार वर्मा, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. काजल कुमार डे, डॉ. अलोक वर्मा, सौरभ कुमार सिंह, शशिकांत यादव, रामांशु, सुजीत चौरसिया, संदीप वर्मा समेत विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने बधाई दी।