जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत उचौरा गांव में 12/13 जुलाई की रात्रि चोर दूधनाथ पाल व रामसूरत यादव के खेत में लगे इंजन का हेड खोल ले गये थे। सुबह जब दूधनाथ पाल के घर का कोई सदस्य इंजन की तरफ गया तो देखा कि इंजन का हेड गायब है और वहीं बगल रामसूरत यादव के भी इंजन का हेड चोरी हुआ है जिसमें रामसूरत यादव ने पवरडीह गांव निवासी मो. अजीज पुत्र मकबूल के खिलाफ चोरी की तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया , उपनिरीक्षक ओमप्रकाश राम ने हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार सिंह, आशीष यादव के साथ शनिवार की सुबह सजईंकला गांव के पास से मो. अजीज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किये गये इंजन का हेड व चार सौ सत्तर रुपये नकद बरामद किया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
इंजन का हेड चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Previous article
Next article

