Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeव्यापारनौकरियाँआशुलिपिक पदों के लिए अंतिम तिथि आज

आशुलिपिक पदों के लिए अंतिम तिथि आज

बिहार में गवर्नमेंट जॉब की तलाश करने वाले कैंडिडेट्स के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां के सिविल कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और आज यानी 20 नवंबर 2022 दिन रविवार इनके लिए आवेदन करने का अंतिम दिन है. वे कैंडिडेट्स जो इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की इच्छा और योग्यता रखते हों, लेकिन किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे आज के आज अप्लाई कर दें. आज के बाद उन्हें ये मौका नहीं मिलेगा.

बता दें कि बिहार सिविल कोर्ट ने कुछ समय पहले विभिन्न 7692 पद पर भर्ती निकाली थी. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से क्लर्क, रीडर, पियून आदि के पद भरे जाने थे. इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर थी लेकिन कोर्ट ने स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी थी. स्टेनोग्राफर पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट आज है. बिहार सिविल कोर्ट के स्टेनोग्राफर पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए कैंडिडे्स को इस वेबसाइट पर जाना होगा – districts.ecourts.gov.in/patna डिटेल्स जानने के लिए भी इस वेबसाइट पर दिया नोटिस देख सकते हैं. ये नियुक्तियां फिलहाल दो साल के पीरियड के लिए हैं.

मिलेगी इतनी सैलरी

इन पद पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को पे लेवल 4 के हिसाब से महीने के 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये महीने तक सैलरी दी जाएगी. आवेदन केवल बताए गए प्रारूप में ही करें.

अन्य जरूरी जानकारियां

ये पद स्टेनोग्राफर हिंदी, इंग्लिश और बायलैंग्वल के लिए हैं. बायलैंग्वल टाइपिंग जिन कैंडिडेट्स को आती होगी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. कुल सीटों में से 75 प्रतिशत सीटें ऐसे कैंडिडेट्स से और बाकी की 25 प्रतिशत हिंदी या इंग्लिश की टाइपिंग करने वाले कैंडिडेट्स से भरी जाएंगी. वे कैंडिडेट्स जो पहले ही अप्लाई कर चुके हैं, वे चाहें तो अपना एप्लीकेशन एडिट कर सकते हैं और स्टेनोग्राफी लैंग्वेज को बायलैंग्वल चुन सकते हैं.