Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरआशनाई को लेकर सर्वजीत तिवारी की हुई थी हत्या

आशनाई को लेकर सर्वजीत तिवारी की हुई थी हत्या

  • चार आरोपित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद
  • बरसठी के पुरेसवां गांव में गत 23 फरवरी को मिला था शव

जौनपुर धारा, जौनपुर। बरसठी थाना पुलिस ने रविवार को सर्वजीत तिवारी हत्याकांड का राजफाश कर दिया। सर्विलांस की मदद से चिह्नित किए गए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के अलावा तमंचा व कारतूस मिला है। सर्वजीत की हत्या आशनाई के चलते हुई थी। प्रयागराज के सराय ममरेज के बैरहना पतैयां निवासी कोटेदार 38 वर्षीय सर्वजीत तिवारी का गत 23 फरवरी की सुबह बरसठी के पुरेसवां गांव स्थित प्रधान के तालाब के पास शव मिला था। उनकी बाइक वहीं पड़ी थी। सर्वजीत तिवारी बुधवार की रात करीब नौ बजे स्वजन से बारात में शामिल होने भदोही जाने की बात कहकर घर से निकले थे। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने मिले सुराग के आधार पर बरसठी के बसहरा गांव के नीरज कुमार गौतम, करन कुमार गौतम, शुभम गौतम व पतैयां के बंटी उर्फ आकाश गौतम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के अलावा 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिला। राजफाश करने वाली टीम में एएसआइ राज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुरेश यादव, दुर्गेश गौड़, अंकित राय, रघुराज सिंह, विजय प्रताप, संजय पटेल रहे।