Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआरपीएफ व जीआरपी पुलिस की टीम ने 24बोतल अवैध शराब बरामद 

आरपीएफ व जीआरपी पुलिस की टीम ने 24बोतल अवैध शराब बरामद 

जौनपुर धारा,शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने संयुक्तरूप से 24बोतल अंग्रेजी शराब व दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को चालान भेज दिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर गुरुवार को अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस के कोच संख्या बी8 में मुखबिर की सूचना पर जीआरपी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार गुप्ता व आरपीएफ के उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद बहुगुणा की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अमृतसर बाहोरू थाना क्षेत्र के चाराविंद निवासी 27वर्षीय करनप्रीत पुत्र बसविंदर सिंह व 20वर्षीय विशाल सिंह पुत्र रवि सिंह को 24बोतल रायल स्टैग अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों पकड़े गए युवक ने बताया कि शराब बिहार ले कर जा रहें थे। पकड़ी गई शराब की कीमत सत्रह हजार रुपए है। जीआरपी चौकी इंचार्ज ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को चालान भेज दिया।