― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनआरआरआर से पहले साउथ की इस सुपरहिट फिल्म का हिस्सा होतीं आलिया...

आरआरआर से पहले साउथ की इस सुपरहिट फिल्म का हिस्सा होतीं आलिया भट्ट

गंगुबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों के अलावा पैन इंडिया फिल्म आरआरआर में भी आलिया भट्ट की खूबसूरत अदायगी देखने को मिली। लेकिन क्या आपको पता है कि आज से 9 साल पहले आलिया भट्ट को एक तमिल फिल्म ऑफर हुई थी, जिसे उन्होंने छोड़ दिया था।यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आलिया अपना 31वां बर्थडे मना रहीं है। आईएमडीबी के अनुसार, आलिया भट्ट को साल 2015 में आई तमिल फिल्म ओ कधल कनमनी में अभिनय करने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्हें तमिल बोलनी नहीं आती थी इसीलिए उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया। इस फिल्म को 17 अप्रैल 2015 में रिलीज किया गया था, जो कि रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म थी। कास्ट की बात करें तो नित्या मेनन, दुलकर सलमान, प्रकाश राज, प्रभु लक्ष्मण, लीला सैमसन और जॉन देवासहायम अहम किरदार में न्ाजर आए थे। डायरेक्टर मणिरत्नम की इस फिल्म को तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया गया था, जिसके म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान और कुतुब ई कृपा थे। फिल्म का नाम ओके कनमणि रखा गया, जिसका बजट केवल 20 करोड़ का था. वहीं 56 करोड़ की कमाई फिल्म ने की थी। इस फिल्म की खास बात यह थी कि यह केवल 90 दिनों में शूट की गई थी। जबकि इस फिल्म का टाइटल प्रेम द सॉन्ग ‘पोट्टू वैता कधल प्रोखेता’ प्रेम कमल हासन की फिल्म सिंगारवेलन से लिया गया है। हालांकि आलिया भट्ट के हाथ से यह साउथ की सुपरहिट फिल्म निकल गई, जिसे जानकर फैंस को भी अफसोस होगा।

Share Now...