Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनएके के नाम से फेमस है साउथ के अजित कुमार

एके के नाम से फेमस है साउथ के अजित कुमार

साउथ की फिल्में जितनी मजेदार होती हैं, उनके टाइटल भी कम मजेदार नहीं होते हैं। ऐसा ही इशारा एक नई फिल्म के टाइटल रिलीज के साथ सामने आया है। यही नहीं, इस मजेदार टाइटल वाली फिल्म का हीरो भी कोई ऐसा वैसा नहीं है बल्कि साउथ का सुपरस्टार है। साउथ की फिल्में जितनी मजेदार होती हैं, उनके टाइटल भी कम मजेदार नहीं होते हैं। ऐसा ही इशारा एक नई फिल्म के टाइटल रिलीज के साथ सामने आया है। यही नहीं इस मजेदार टाइटल वाली फिल्म का हीरो भी कोई ऐसा वैसा नहीं है बल्कि साउथ का सुपरस्टार है। हम बात कर रहे हैं साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार उर्फ एके की। उनकी अगली फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का ऐलान हो गया है। इस फिल्म को अधिक रविचंद्रन डायरेक्ट करेंगे और फिल्म साल 2025 के पोंगल पर रिलीज होगी। यही नहीं, इस फिल्म की शूटिंग जून से शुरू होने जा रही है। इस तरह अजित कुमार के फैन्स उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। अजित कुमार एके के नाम से भी जाना जाता है। मैत्री मूवी मेकर्स के निर्माता नवीन येरनेनी कहते हैं, ‘अजित कुमार सर के साथ सहयोग करना सम्मान की बात है। निर्देशक अधिक रविचंद्रन की पटकथा शुरू से ही बहुत दिलचस्प थे। हम फैन्स और फिल्म प्रेमियों के लिए मनोरंजक सिनेमाई अनुभव देने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद का है। इस तरह अजित कुमार की नई फिल्म का ऐलान ही उनके फैन्स के लिए काफी रहता है।